Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पाटेश्वरधाम के संत श्री बालकदास जी आज गुंडरदेही प्रवास पर रहे,परस साहू के निजी निवास में 1 घंटे हुई बैठक,भक्तों ने लिया आशीर्वाद

गुंडरदेही

श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास जी महत्यागी का आगमन गुंडरदेही में हुआ। पत्रकार संघ के अध्यक्ष परसराम साहू के निज निवास पर बैठक कर 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक होने वाले श्री ब्रह्मवैवर्त पुराण कथा एवं नव कुंडी श्री विष्णु महायज्ञ का आमंत्रण देते हुए समस्त नगरवासी को कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में पहली बार अनंत विभूषित ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य के द्वारा व्यास पीठ पर पूरे 7 दिन प्रतिदिन 2: से 5: बजे कथा सुनाया जाएगा। इस अवसर पर नव कुंडी श्री विष्णु महायज्ञ का भी आयोजन किया गया है। संत बालक दास जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका है। सनातन संस्कृति अध्यात्म पर छत्तीसगढ़ वासियों का विशेष आस्था है। इस अवसर पर नगर के प्रमुख लोगों में केशव राम साहू, प्रमोद जैन, भरत लाल साहू, हिमांशु महोबिया, खुटेरी सरपंच नविता साहू, , राम सिंह साहू चैन सिंह साहू, पुसाऊ राम लहरें, मनोज कुमार वर्मा, मुन्ना लाल लीलाधर साहू पिंटू साहू सुनील साहू आदि उपस्थित रहे।।।

संत ने आगे कहा कि 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक हो रहे पाटेश्वर धाम में विष्णु महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है। आगे श्री महात्यागी बालक दास ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 36 जिले में भ्रमण करते हुए शनिवार को शाम धमतरी से होते हुए गुंडरदेही में पत्रकार संघ के अध्यक्ष भरत साहू के निजी निवास में इस महायज्ञ के विषय पर चर्चा की उक्त अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित हुए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *