google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लड़की को भगाकर ले गया आरोपी तेलंगाना,जबरदस्ती बनाया संबंध,बालोद पुलिस आरोपी को पकड़ ले आई,भेजा जेल


0- थाना रनचिरई क्षेत्र जिला बालोद का मामला नाबालिग लडकी को भगाकर ले जाकर बलात् शारीरिक संबंध स्थापित करने का मामला
0-पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा गठित टीम द्वारा अपह्ता एवं आरोपी को जिला मैदेका तेलंगगाना से बरामद किया।
0- आरोपी शत्रुहन पिता मन्नू लाल ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, साकिन ठाकुरटोला, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव छ0ग0 को दिनांक 02.04.2023 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।


विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 23.02.2023 को आरोपी शत्रुहन ठाकुर पिता मन्नू लाल ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, साकिन ठाकुरटोला, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव (छ0ग0), थाना रनचिरई क्षेत्र के नाबालिग बालिका को भगाकर जिला मैदेका, तेलंगगाना ले जाकर बलात् शारीरिक सबंध स्थापित किया अपह्ता के पालक/पिता के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ दिनांक 27.02.2023 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण करने का थाना रनचिरई में अपराध क्रमांक 16/2023 धारा 363 भादवि0 पंजीबद्ध कर अज्ञात संदेही का मोबाईल नंबरो का सायबर सेल बालोद द्वारा लगातार तकनीकी जांच करते रहे, सायबर सेल बालोद के अथक प्रयास से लोकेशन जिला मैदेका, तेलंगगाना का पता चलने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर टीम को तत्काल दिनांक-31.03.2023 को तेलंगगाना भेजा गया नाबालिग अपहृता एवं आरोपी शत्रुहन ठाकुर पिता मन्नू लाल ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, साकिन ठाकुरटोला, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव (छ0ग0) के कब्जे से दिनांक 01.04.2023 को दस्तयाब कर थाना रनचिरई जिला बालोद लाया गया। महिला अधिकारी से बयान कराने पर बताया कि पीडिता को आरोपी के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर जिला मैदेका, तेलंगगाना ले गया जहां जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया गया। जिस पर प्रकरण में धारा 366(क), 376(2)(ढ), 376 (3) भादवि, 4,5 (ठ), 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गयी। आरोपी के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी शत्रुहन ठाकुर को दिनांक 02.04.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपी का नाम:- शत्रुहन ठाकुर पिता मन्नू लाल ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, साकिन ठाकुरटोला,
थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *