Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पत्नि की साडी से गला घोटकर पति ने कि हत्या,आरोपी गिरफ्तार

  1. अपनी पत्नि कि हत्या करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तर
  2. पत्नि की साडी से गला घोटकर पति ने कि हत्या
  3. आरोपी पति सुरेश ढीमर को थाना पुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाम आरोपी :सुरेश ढीमर पिता स्व0 बोधीराम ढ़ीमर उम्र 28 साल साकिन ग्राम बोरीदकला तरियापारा थाना पुरूर जिला बालोद (छ0ग0)

संक्षिप्त विवरण :मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि महेश ढीमर पिता स्व0 वोधीराम ढीमर उम्र 40 साल निवासी बोरिदकला वार्ड थाना पुरूर जिला बालोद (छ0ग0) ने दिनांक 04.04.2023 को रात्रि 02.00 बजे थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि छोटा भाई सुरेश ढीमर दिनांक 03.04.2023 के रात्रि 09.30 बजे अपने घर गया, तो इसकी पत्लि तुलेश्वरी ढीमर के द्वारा तुम्हारा दुसरे औरत के साथ संबंध है कहकर सुरेश ढीमर के चरित्र पर शंका करने लगी इसी बात से सुरेश ढीमर के द्वारा गुस्से में आकर अपनी पत्नि तुलेश्वरी के साडी को उसके गर्दन में लपेट कर हत्या करने कि नियत से अपनी पल तुलेश्वरी ढीमर की हत्या कर दिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरूर में अपराध कमांक 06/2023 धारा 302 भा0द0वि0 अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। हालात तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद निर्देश प्राप्त होने पर थाना पुरूर प्रभारी द्वारा आरोपी का पता तलाश कर तत्काल पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। तथा आरोपी पति सुरेश ढीमर द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में अपनी पत्नि की हत्या कारीत करना स्वीकार करने पर विधिवत्‌ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है। तथा मृतिका श्रीमती तुलेश्वरी ढीमर के शव पंचनामा कार्यवाही कर शासकीय अस्पताल गुरूर से मृतिका के शव का पी0एम0 कर शव के अंतिम संस्कार करने हेतु उसके परिजनों को सुपुर्दनामा में दिया गया। उक्त प्रकरण में तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी पुरूर उप निरीक्षक अरूण कुमार साहू एवं आरक्षक गणेश यादव, उमाशंकर जारके, लिखन साहू, किशोर साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *