
बालोद :- बालोद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 (डौंडीलोहारा) की जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस पार्टी की युवा महिला नेत्री श्रीमती बसंतीबाला भेड़िया ने भी डौंडीलोहारा विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार बनने दावेदारी कर दी है। बसंतीबाला भेड़िया ने CG24 आजतक को बताया कि कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर प्रक्रिया का पालन करते हुए डौंडीलोहारा विधानसभा क्रमांक 60 ,(जिला बालोद )पार्टी से प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में मेरे नाम पर भी विचार किए जाने हेतु आवेदन पत्र ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा अध्यक्ष अशोक बामबेश्वर को दिया है।
आदिवासी वर्ग के लिये सुरक्षित डौंडीलोहारा विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी से भेड़िया परिवार से ही लम्बे समय तक प्रतिनिधित्व किया है। जहां कांग्रेस में अभी प्रत्याशी चयन हेतु आवेदन देने का काम चल रहा वही भाजपा ने इस सीट पर युवा तेजतर्रार नेता देवलाल ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। कयास लगाए जा रहे है। कि आनेवाले कुछ ही दिनों में कांग्रेस भी जल्द ही इस सीट पर प्रत्याशी का नाम सामने ला सकता है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904