Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हिंदू धर्म की मजबूती को लेकर काम करने व धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाने वाले भोजराज नाग,महेश कश्यप की जीत तय है:-बलराम गुप्ता 

बालोद :- बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,दुष्यन्त गिरी गोस्वामी,राजेश सोनी स्वाधीन जैन,नीलेश श्रीवास्तव ने भाजपा संगठन के द्वारा कल कांकेर व बस्तर लोकसभा क्षेत्र से क्रमशः भोजराज नाग व महेश कश्यप को उम्मीदवार बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा की पार्टी ने सही निर्णय लिया है। क्षेत्र में लंबे समय से हिंदू विचारों को लेकर काम करने वाले धर्मसेवकों को आगे बढ़ाने के निर्णय से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। भोजराम नाग जँहा संघ व विहिप के करीबी नेता रहे है। वही महेश कश्यप भी सुदूर बस्तर क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद से जुड़कर जिला मंत्री का दायित्त्व लेकर हिंदुत्व व धर्मांतरण को लेकर मुखर रहे है। व आदिवासी समाज के बीच लगातार जागरण करते रहे है। बस्तर क्षेत्र में बढ़ते धर्मांतरण पर रोक लगाने व हिंदुत्व विरोधियों पर लगाम लगाने के लिए आज बस्तर से लेकर बालोद जिला तक आज भोजराज नाग व महेश कश्यप जैसे धर्मसेवकों कि आवश्यकता है।

विहिप के पांचों प्रखंड अध्यक्ष शंकर साहू,राकेश साहू,ढाल साहू,भरत साहू मुरली साहू,लोकेश साहू चौलेश देशमुख,जयंत साहू ने कहा कि लंबे समय के बाद कांकेर व बस्तर लोकसभा क्षेत्र से हिंदुत्ववादी नेताओ को पार्टी ने आगे किया है। आज राजनीतिक क्षेत्र में हिंदुत्व विचारों को लेकर धर्म समाज को मजबूत करने वाले ऐसे ही जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता है। पार्टी संगठन का निर्णय स्वागत योग्य कदम है। क्षेत्र में बहुसंख्यक समाज खासकर हिंदू धर्म से जुड़े लोग जीत के लिए प्रतिबद्ध रहकर काम करेंगे। विहिप के मातृशक्ति संगठन प्रमुख सत्या साहू,नंदा पसीने,जानकी यादव,पद्मिनी साहू,रोहणी साहू,योगिता शर्मा,पूनम साहू,भारती बांडे,ममता यदु,योगिता साहू,धारणी निषाद ने कहा कि भोजराज नाग जमीन से जुड़कर काम करने वाले नेता है। सरपंच से लेकर जनपद अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य से लेकर विधायक का दायित्त्व संभाल चुके भोजराज नाग राजनीतिक अनुभवों से सुलझे जनप्रतिनिधि है। व कांकेर लोकसभा क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे है। क्षेत्र के जनता से पूर्व परिचित है। इनकी जीत तय है। संगठन के बोधन भट्ट,रमेश हरदेल,संजय यादव,उमेश सेन,देवेंद्र साहू,नुरसिंह साहू,मिश्रीलाल साहू,रेखराज साहू,तेजेन्द्र गंजिर,अंशुमान मिश्रा ने कहा कि हिंदू धर्मसेवको की जीत के लिए विहिप संगठन पूरी मजबूती के साथ काम करेगा व भोजराज नाग व महेश कश्यप की जीत सुनिश्चित करेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *