
लंबे समय से शहर के कुछ इलाकों में बिना अनुमति प्रार्थना सभा के आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा।
बालोद :- बालोद शहर के अलग अलग वार्डो में हर रविवार को होने वाले गैर कानूनी तरीके से संचालित प्रार्थना सभा को बंद करने व ऐसे कार्यो में शामिल लोगों के ऊपर कानूनी कार्यवाही की मांग लगातार किया जा रहा है। व पुलिस को संगठन के द्वारा सूचना देकर ऐसे कार्यो की जानकारी भी दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज विहिप के जिला मंत्री राजेश सोनी,शहर मण्डल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,मातृशक्ति शहर संयोजिका रोहणी साहू,पद्मिनी साहू,भारती बांडे व अन्य कार्यकर्ता व वार्डवासी आज अटल निवास के पास स्थित एक घर मे प्रार्थना सभा होने की सूचना के बाद पुलिस की उपस्थिति में मौके पर पहुंचे व घर के अंदर जाकर चल रहे प्रार्थना सभा को देखा विहिप कार्यकर्ताओं व वार्डवासियों की मौजूदगी में बालोद टी आई रवि पांडे ने इस सम्बंध में घर मे मौजूद पास्टर व अन्य लोगो से बातचीत कर जानकारी ली व प्रार्थना सभा करने सम्बन्धी दस्तावेज मांगे गए है। वार्डवासियों व विहिप संगठन से जुड़े लोगो से कहा गया है। कि घर मे मौजूद एक व्यक्ति ने अनुमति की बात कहकर कुछ दस्तावेज पुलिस को दिया है। व बताया है कि संत थॉमस भवन के नाम से भवन बनाकर वो अनुमति के साथ प्रार्थना करवाते है। इस पर विहिप कार्यकर्ता व वार्डवासी काफ़ी आक्रोशित होकर इसे बंद करने की बात कही व कहा कि शहर के अन्य कई वार्डो में इस प्रकार के अवैधानिक तरीके से हिंदू धर्म समाज को बरगलाकर व दिग्भर्मित करके धर्म परिवर्तन का खेल कुछ लोग खुलेआम खेल रहे है। जिस पर जिला प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करना चाहिए।
राजेश सोनी जिला मंत्री विहिप बालोद:- हमारे संगठन के द्वारा बालोद शहर व आसपास चल रहे अवैध प्रार्थना सभाओं को रोकने व संचालन करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग लगातार किया जा रहा है। पाररास,सिवनी,कुंदरू पारा ,अटल आवास के क्षेत्रों में यह निरंतर जारी है। लेकिन सभी तथ्य रखने के बाद भी कार्यवाही नही किया गया है।
रोहणी साहू शहर संयोजिका विहिप मातृशक्ति संगठन बालोद:- शहर के अंदर बिना अनुमति अपने घरों में दुसरो को बुलाकर प्रार्थना करवाने वालो को लेकर हिंदु धर्म समाज की महिलाओं में बड़ी नाराजगी है। गैर कानूनी तरिके अपनाकर घरों में प्रार्थना सभा आयोजन करने वालो के खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
