Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

इस्लामिक जिहादी आतंकवाद विश्व शांति के लिए एक गम्भीर खतरा – आलोक कुमार

मास्को कॉन्सर्ट हॉल पर हुए भयानक आईएस हमले ने एक बार फिर साबित किया है कि भारत ही नहीं, पूरी दुनिया इस्लामिक जिहादी आतंक से पीड़ित है। हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। हत्याओं की निंदा व पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए, विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार ने यह भी कहा कि यह और भी दुखद है कि उन्होंने ये हमला रमजान के दौरान किया, जिसे वे एक पवित्र माह कहते हैं।
उन्होंने कहा कि इस हमले ने मानवता को चुनौती देते हुए विश्व समुदाय को पुन: सचेत किया है कि इस्लामिक जिहादी आतंकवाद विश्व शांति के लिए एक गम्भीर खतरा है। इससे निपटने हेतु सभी देशों को समवेत स्वर से प्रतिबद्ध होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *