

बालोद :- विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ का प्रांत स्तरीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का 7 दिवसीय आयोजन पहली बार बालोद शहर में होने जा रहा है। जिसकी तैयारी के लिए विहिप,मातृशक्ति व बजरंग दल के पदाधिकारी तैयारी में लगे हुए है। 15 मई से 21 मई तक आयोजित होने वाले इस बड़े आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रांत के अलग अलग जिलों से दुर्गावाहिनी के छात्राएं शामिल होने बालोद पहुंचेंगी जिनके रुकने व भोजन की व्यवस्था की गई है। बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,जिला मंत्री राज सोनी,मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती सत्या साहू ने बताया कि संगठन के कार्यो में दुर्गावाहिनी की बहनो की बड़ी भूमिका है। इस विषय को ध्यान में रखकर बहनों के शारीरिक व मानसिक दृष्टि से सक्षम बनाने के लिये यह आयोजन किया जा रहा है। जिसमे जिले से भी बहनों को शामिल करने का काम चल रहा है।

प्रांत से आएंगे वर्ग के लिए पदाधिकारी:- छत्तीसगढ़ प्रांत के मंत्री विभूति भूषण पांडे के द्वारा जारी पत्रक में छतीसगढ़ प्रांत दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका रंजीता दास,सह संयोजिका सुश्री पूजा जैन,सुश्री मंजूषा पाटले,सुश्री प्रीति दुबे इस वर्ग में आएंगी व इनके प्रमुख उपस्थिति में बहनों को प्रशिक्षण मिलेगा जिनमे योग,राष्ट्रीय विचारों की शिक्षा,सहित आत्मरक्षा के लिए तलवार चलाने व दंड चलाने सहित कराटे भी बहनों को सिखाया जाएगा

संस्कार शाला में होगा वर्ग :- बालोद शहर के मुख्य मार्ग में संचालित संस्कार शाला भवन में लगभग 200 बहनों के रुकने की व्यवस्था संगठन की देखरेख में होगा वही वर्ग पूर्णत आवासीय होगा व वर्ग का पूरा संचालन महिलाओं के द्वारा किया जाएगा व इसके लिए सुरक्षा व गर्मी को देखते हुए बहनो के बेजतर स्वास्थ्य के लिए सुबिधा की भी व्यवस्था किया जाएगा
समापन पर शहर में होगा बहनों का भव्य पथ संचलन :- दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के समापन तिथि 21 मई को बालोद शहर में पहली बार बहनों का पथ संचलन जिलेवासियों को देखने को मिलेगा जहाँ दुर्गावाहिनी की बहने राष्ट्र्वादी संस्कारो व दंड व तलवार के साथ पैदल पथ संचलन करेगी जो ऐतिहासिक आयोजन होगा व इसके लिए बालोद शहर को सजाया जाएगा वही भव्य स्वागत भी किया जाएगा इसकी भी तैयारी की जा रही है।

आज विहिप संगठन के प्रमुख पदाधिकारी जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,जिला मंत्री राज सोनी,जिला उपाध्यक्ष चौलेश देशमुख, जिला सत्संग प्रमुख बोधन भट्ट,सहमंत्री महेंद्र सोनवानी, गुरुर शहर कार्यकारी अध्यक्ष राकेश साहू,बजरंग दल के उमेश सेन,शहर सह संयोजिका पद्मिनी साहू व मातृशक्ति पुनिता मिश्रा,योगिता साहू,धारणी निषाद,खिलेश्वरी साहू,उषा साहू,बेबी ओझा,योगिता शर्मा,पूनम साहू सहित अन्य सदस्यों ने बैठक कर आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया व समिति का गठन किया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904