Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खरखरा जलाशय से मिलेगा डौंडी लोहारा नगर को पेयजल हेतु पानी,योजना को मिली स्वीकृति- लोकेश्वरी साहू

डौंडी लोहारा :-स्थानीय वर्तमान विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के संरक्षण, मार्गदर्शन व सतत प्रयास और लोकेश्वरी साहू नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर वासियों के लिए सौगात खरखरा जलाशय जलप्रदाय योजना 2.0 अमृत मिशन 31 करोड़ की स्वीकृति मिली लोकेश्वरी साहू ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक अनिला भेड़िया ने उनकी मांग व अनुरोध पर नगर पंचायत डौंडीलोहारा में ही वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण हो इसके लिए सत्र के दौरान सदन में याचिका लगाई थी जिसके बाद से इस पर स्वीकृति मिली है।

नगर में ही बनेगी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बड़ी सफलता -राज्य स्तरीय तकनीकी समिति (मिशन अमृत 2.0) के निर्णय तथा राज्य शासन के आदेश क्रमांक 8189/6723/202218 दिनांक 5/12/2022 के अनुक्रम में उपरोक्त परियोजना की तकनीकी स्वीकृति 12/3/2024 को सफलता मिली है।
खरखरा जलाशय से नगर वासियों कि प्यास बुझाने 24 घंटा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 2.0 अमृत मिशन जलप्रदाय योजना अंतर्गत राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा 3132 . 75 लाख शब्दों में तीन हजार एक सौ बत्तीस दशमलव सात पांच लाख कि स्वीकृति प्रदान कि गई है।

इस योजना को लेकर नगरीय प्रशासन विभाग सुडा अमृत मिशन के डायरेक्टर सी एस शाहित सुडा के अधिकारी चीफ इंजीनियर सुनील सिंह , 15 फाइनेंस के चिफ उमेश कुमार ढालेंद्र सामवेद शर्मा सहित अमृत मिशन प्रशासनिक कमेटी टीम और जिला/प्रदेश के ऐरीकेशन विभाग चिफ , ईई एवं विधुत विभाग डौंडीलोहारा के ई मरकाम, व जेई साहू मैम और राजस्व विभाग डौंडीलोहारा ने इस मामले पर तेजी से काम किया है।

श्रीमती साहू जी ने बताया की खरखरा जलाशय में संपावेल का निर्माण कराया जाना है जिसमें लगभग 20 दोनों का पेयजल नगर वासियों के लिए स्टोरेज किया जाएगा उसे पाइपलाइन के माध्यम से रोड के किनारे किनारे नगरपंचायत डौंडीलोहारा लायी जाएगी जहां ऑफिस के पीछे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की जाएगी जहां पानी फिल्टर होकर नगर वीडियो के घरों तक आसानी से 24 घंटा उपलब्ध करायी जाएगी और दो पानी टंकी का निर्माण कराई जाएगी जो कि लगभग एक टंकी चार लाख लीटर और दूसरी टंकी लगभग 2 लाख लीटर के आसपास बनाया जाना प्रस्तावित होगी इस बड़ी कार्य योजना को तैयार करने में हमारे नगर पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश कुमार प्रधान सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष पेयजल विभाग पी डब्लू डी के पंकज कुमार चंद्राकर , ईश्वर ठाकुर अमित श्रीवास सुभाष श्रीवास्तव और पूरे सर्वे टीम का नगर विकास के लिए पूरा-पूरा सहयोग मिलता रहा उन्ही का परिणाम 2.0 अमृत मिशन की सौगात आज नगर वासियों के सामने है।

इस 2.0 अमृत मिशन की बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , वर्तमान छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व नगरी प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया , वर्तमान नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव , लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा का नगर पंचायत डौंडीलोहारा प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग मेंबर न ,प उपाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विद्या शर्मा प्रदेश प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा जिला प्रतिनिधि हस्तीमल शाखला ताराचंद जैन गोविंद चंद्राकर सभापति झुमुक लाल कोशमा , अनीता साहू ममता शर्मा अशोक चनाप गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा युवानेता विकास जैन प्रकाश शर्मा राजेंद्र निषाद गोपी साहू शहर अध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *