Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग को लेकर बालोद जिले की बेटियों में उत्साह,क्या कहा प्रशिक्षण को लेकर देखे….

लव जिहाद,धर्मांतरण जैसे धर्मविरोधी कार्यों का मजबूती से कर सकेंगी मुकाबला,आत्मनिर्भर बनने 200 बेटियों में भारी उत्साह

बालोद :- सनातन हिंदू धर्म समाज के सामने लगातार लव जिहाद व धर्मांतरण के मुद्दे बड़े जटिल विषय बनकर सामने आ रहे है। जिनमे प्रदेश के साथ साथ बालोद जिला भी काफी हद तक प्रभावित हो रहा है।बदलते परिवेश में धर्म समाज की बेटियों व बहनों में जागरण की आवश्यकता बना हुआ है। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की दुर्गावाहिनी इकाई के द्वारा शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन प्रांत के अलग अलग जिलों में प्रतिवर्ष करते है। इस बार बालोद जिला को दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन मिला है। जो बालोद शहर में 15 मई से प्रारंभ होने जा रहा है। जो 22 मई तक चलेगा
इस शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में बालोद जिला के गुरुर,बालोद ग्रामीण,दल्ली राजहरा,डौंडी लोहारा बालोद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आये बहने भी शामिल हो रही है। विश्व हिंदू परिषद संगठन के आयोजन में इसके लिए बड़ी तैयारी किया जा रहा है।
7 दिवसीय आवासीय वर्ग में मिलेगा निशुल्क सुविधा :- संस्कार शाला में आयोजित वर्ग में हिंदू धर्म समाज की बेटियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त होगा वही उनके रुकने,भोजन,जलपान की पूरी व्यवस्था संगठन के द्वारा किया जा रहा है। बालोद जिला में पहली बार होने वाले इस आयोजन को लेकर बहनों में व सनातन धर्मसेवको में भारी उत्साह बना हुआ है।

वर्ग में शामिल होने वाली बेटियों ने यह कहा –

कु. निशा राणा डेंगरापार बालोद ने कहा कि इस आयोजन से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा जीवन में आज बेटियों के लिए जरूरी हो गया है। की वो स्वयं अपनी रक्षा कर सके। इसके लिए हम शौर्य वर्ग में शामिल होकर प्रशिक्षित होने पूरी तरह से तैयार है।
कु.पल्लवी देशमुख गुरुर ने कहा की में बहुत उत्साहित हूं। इस वर्ग में जाने के लिए जहां मुझे शारिरिक व मानसिक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित बहनों के द्वारा योग,तलवारबाजी,दंडचालन,कराते सीखने का मौका मिलेगा मेरे साथ अन्य बहने भी इस वर्ग में शामिल होने तैयार है।
कु.पलक साहू,दरगहन पुरूर -आज बदले परिवेश में हमारे पालक भी यह चाहते है। कि उनकी बहन व बेटियां आत्मनिर्भर बने आनेवाली किसी भी चुनौती का मुकाबला करने में सक्षम हो और यह हमारे जिले में मिल रहा है। तो में पूरी तरह से तैयार हूं। प्रशिक्षण लेने के लिए।
रोशनी साहू ग्राम मुजगहन :- मुझे कभी कभी समाचार पत्रों में व टीवी में लव जिहाद,धर्मांतरण जैसे धर्मविरोधी कारणों में हिंदू बेटियों के ऊपर होने वाले अत्याचार की खबरें देखने सुनने को मिलती है। और यह सिर्फ अपने धर्म के प्रति सही जानकारी न होने के कारण भटकाव कारण बनता है। इस वर्ग में भाग लेने से हम सभी को अपने धर्म समाज के प्रति सही जानकारी प्राप्त होगा इससे लाभ मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *