Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

देश को आजादी बिना खड्ग,बिना ढाल के नही मिली,देशभक्तों के बलिदानों से प्राप्त हुई,हमें गलत इतिहास बताया गया :-आंनद गोयल

बालोद – विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का 07 दिवसीय आवासीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ  हुआ इस वर्ग में छत्तीसगढ़ प्रांत के 7 विभाग व 12 जिलों से 300 बहने वर्ग में शामिल हुई हैं। वर्ग में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी अखिल भारतीय धर्म प्रसार प्रचार प्रमुख आंनद गोयल  कार्यक्षेत्र अजमेर उत्तरप्रदेश,प्रांत उपाध्यक्ष शिशुपाल राजपुत,मुख्य अतिथि विकास श्रीश्रीमाल समाजसेवी बालोद, सह मंत्री नंदुराम साहू,विभाग मंत्री अरुण गुप्ता,जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता की प्रमुख उपस्थिति में पूजन पश्चात प्रारंभ हुआ । सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने वर्ग की पूरी जानकारी केंद्रीय पदाधिकारी के समक्ष रखा व बालोद जिला संगठन को वर्ग कराने की सहमति देने के लिए धन्यवाद दिया व शौर्य वर्ग आयोजन को जिले के लिए गौरव का विषय बताया केंद्रीय पदाधिकारी अशोक गोयल ने वर्ग में उपस्थिति बहनों को अपने संबोधन में कहा कि हिंदू कभी हारे नही जीतते रहे संघर्ष करते रहे ।हमे सिर्फ मुसलमानों की गाथा सुनाई गई जो सिर्फ 500 वर्षो का रहा जबकि हमारे शूरवीरो का इतिहास एक एक का 1500 वर्षो का रहा ।हमारी बहनो ने जौहर किया म्लेच्छ हमारे शरीर को छू न सके इसलिए बलिदान दिया इतिहास को देखे तो राजपूतों का गौरव शाली इतिहास है। समाज की माताओ बहनो की प्रेरणा से वीर युद्ध करते थे भारत देश मे महारानी दुर्गावती,रानी लक्ष्मीबाई जैसे वीरांगना रही। अंग्रेजो ने हमको लुटा संस्कृति को समाप्त किया हमपे राज किया हमको गुलाम बनाया लेकिन हमारा संघर्ष जारी रहा।गुरु रामदास गुरु तेग बहादुर,गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की धर्म की रक्षा करने। सवा लाख सेना से एक अकेला लड़ने वाले वीर थे। लेकिन कुछ लोगो ने हमे गलत शिक्षा दी कि मुसलमानों से लड़कर अंग्रेजो ने देश को गुलाम बनाया जबकि अधिकतर भूमि व राज्य राजपूत राजा महाराजाओं के पास रहा है। हमारा ऐतिहास पराक्रम का रहा देश को आजादी ऐसे ही नही मिल गई जैसे इतिहास में बताया गया सुभाषचन्द्र बोस,भगत सिंह,चंद्रशेखर आजाद,खुदीराम बोस,मंगल पांडे जैसे कई अन्य राष्ट्रभक्त फांसी में लटके,बलिदान दिया तब आजादी मिली हैं।आज देश मे सही इतिहास उपलब्ध है। जो हमको पढ़ना चाहिए । गोयल ने कहा कि इतिहास को देखे तो लम्बे समय से अंग्रेजो ने सभी को धर्मांतरण किया पर इस भारत भूमि के हमारे संत,महात्मा,महर्षि डटकर खड़े रहे। व समय समय पर धर्मांतरितों को वापस हिन्दू धर्म मे वापस लाया । वर्तमान समय मे छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में धर्मांतरण बढ़ रहा है। वह देश के सीमांत प्रदेशो में मुस्लिम आबादी बढ़ना चिंता का विषय है। कई बार धर्म कि रक्षा नही होने से हमारे ऊपर अत्याचार हुए। है। विधर्मियों की ताकत बड़ी लेकिन हमने संघर्ष कर विजय पाया इस शौर्य वर्ग में बेटियों को सभी जानकारी मिलेगा। जो आप सभी को जीवन मे काम आएगा। 

  इस वर्ग में प्रांत सह संयोजिका पुजा जैन चरामा,प्रीति दुबे बिलासपुर,जिला मंत्री राज सोनी,जिला मातृशक्ति संयोजिका सत्या साहू,चौलेश देशमुख,बोधन भट्ट,मोनू सोनवानी,उमेश सेन,जयंत साहू,पद्मिनी साहू,ममता यदु,योगिता साहू,धारणी निषाद,खिलेश्वरी साहू,शोभा साहू,रोहणी साहू,पंकज जैन,पूजा सोनी,पुनिता मिश्रा,जानकी यादव,नंदा पसीने,योगिता शर्मा,बेबी ओझा, संध्या अजेंद्र साहू,दुर्गादत्त मिश्रा,कमल बजाज सहित अन्य संगठन के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मंच संचालन विनीता शर्मा राजिम विभाग ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *