Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नशीली गोलीयों के दो तस्करों को, बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

_ आरोपीयों के कब्जे से 10.718 किलो ग्राम नशीली दवाई कीमती 144300 रू व मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 24 एफ 7028 कीमती 20000 रू कुल जुमला रकम 164300 रू को किया जप्त

पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर .भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागाय अधिकारी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निराक्षक रविशंकर पाण्डेय को क्षेत्र में युवाओं के द्वारा लगातार नशाली दवाईयों की सेवन करने की शिकायत लगातार मिलने से वरिष्ठ अधिकारायों के द्वारा कार्यवाही करने हेतु मार्गदर्शन देकर निर्देशित किया गया।

जिसके परिपालन में लगातार टीम बनाकर अवैध नशीली दवाई का बिकी करने वाले तस्करों के लिये मुखबीर तैनात किया गया था कि दिनांक 29.05.2024 को सूचना मिला कि ग्राम पडकीभाठ बायपास रोड की ओर 02 व्यक्ति एक मोटर सायकल क्रमांक cg24 f7028 में अधिक मात्रा में नशीली दवाई रखे है तथा उसे बेंचने खपाने के लिए ग्राहक का तलाश कर रहे है कि सूचना पर ग्राम पडकीभाठ बायपास रोड में तांदुला नदी पुल के ऊपर 02 व्यक्ति खडे दिखे जिन्हे संदेह के आधार पर उनके पास जाकर उनका नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम विश्वपति गोराई तथा धर्मेन्द्र यादव बालोद निवासी होना बताया तथा मोटर सायकल में रखे दो सफेद रंग की प्लास्टिक वोरी में भरे हुए वस्तु के संबंध में तथा खड़े होने के सबंध में पूछने पर गोल मटोल कर जवाब देने लगा जो संदेह उत्पन्न होने पर दोनो व्यक्ति के पास रखे (खुद के) मोटर सायकल क्रमांक cg24f7028 में रखे 02 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी को बारी बारी खोलकर तलाशी लिया गया जो एक बोरी में काला ब्राउन रंग के कार्टून में भरा हुआ

जिसे मौके पर तौल कराने पर मादक पदार्थ नशीली टेबलेट एवं कैप्सूल का जुमला वजन 10.718 किलो ग्राम होना जिसकी कीमती 144300 रू एवं मोटर सायकल क्रमांक cg24f7028 की कीमती 20000 रू कुल जुमला रकम 164300 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपी विश्वपति गोराई एवं धर्मेन्द्र यादव के विरूद्ध थाना बालोद में अपराध करमांक 290/2024 धारा 22(सी) एन.डी. पी.एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *