
- मृतक के परिवार जनों को एक करोड़ की सहायता राशि की मांग ।
- हत्याकांड की सीबीआई से जांच हो
- मामले की जांच उपरांत पुलिस के लापरवाह बड़े अधिकारियों की बर्खास्तगी हो
- बुलडोजर व इनकाउंटर की कार्यवाही हो
रायपुर -बलरामपुर जिले में हाल ही में बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुजीत सोनी की हत्या मामले को लेकर पुलिस कार्यवाही से नाराज व आक्रोशित विहिप बजरंग दल संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों ने आज इस मामले को लेकर राजधानी में प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी देते हुए एक प्रेस नोट जारी किया है। विहिप के प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे व प्रांत बजरंग दल संयोजक ऋषि मिश्रा के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी प्रेस नोट में सरकार के मंत्री,जिला प्रशासन व पुलिस कार्यवाही के प्रति बड़ी नाराजगी दिखाई दे रहा है। संगठन के बड़े नेताओं ने पत्र में अपनी कुछ बातों को सरकार व प्रशासन के समक्ष रखा है। व कार्यवाही करने की बात कही है । व कड़े लहजे में सरकार व प्रशासन को चेतावनी भी दी है।





CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904