

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ डोंडी लोहारा

डौंडी लोहारा ब्लाक के ग्राम संजारी में आज लगभग 4 बजे बारिश के बीच आकाशिय बिजली गिरने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई है। वही पास में बंधे दो बैलों में ,एक बैल की भी मौत हो गई है ।डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के संजारी पुलिस चौकी के संजारी गांव की घटना हे।जाँच में जुटी संजारी चौकी और डौंडीलोहारा पुलिस मृतक का नाम खेमराज पिता रामखिलावन सोनकर उम्र 12 वर्ष योगेश प्रताप पिता राम खिलावन सोनकर उम्र 14 वर्ष है। जानकारी के मुताबिक लगभग 4 बजे अपने घर के परछी में दोनों मासूम भाई लोग खेल रहे थे और मोबाइल पकड़े हुए थे व गाना सुन रहे थे ।और पूरा परिवार घर के अंदर था तभी आकाशिय बिजली गिरी और दोनों मासूमो समेत पास में बंधे एक बैल को अपने चपेट में ले लिया जिसके बाद 108 कि टीम को बुलाया गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ दोनो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया समाचार लिखने तक दोनों के शव मर्च्युरी डौंडी लोहारा में रखा गया है । मृतक भाइयों की एक बहन भी है । परिवार में घर के दोनों चिराग नही रह गए है। बताया जाता है कि राम ख़िलावन सोनकर के दो मासूम बेटे और एक बड़ी बेटी थी और रामखिलाव अपने परिवार का भरण पोषण मजदूरी करके करता था
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904