कांग्रेस कार्यालय के सामने ही स्वागत पूजन कार्यक्रम का आयोजन भी कही भाजपाइयों की दूरी बनाने का कारण तो नही
” प्रभु श्रीराम भी राजनीति के हुए शिकार नगर आगमन पर जहाँ कांग्रेसियों ने की आगवानी वही लगातार जय श्री राम के जयकारे लगाने वाले भाजपाई पार्षद व जनप्रतिनिधि, पार्टीजन आगवानी में नजर नही आये जिससे यह कार्यक्रम भी दलीय राजनीति की भेंट चढ़ गया “

बालोद शहर से रवाना होकर यह रथ यात्रा मालीघोरी होते डौण्डी लोहारा नगर में प्रवेश किया व यहां से आगे देवरी के लिए प्रस्थान किया
Cg24 आजतक न्यूज:- प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने व प्रभु श्रीराम के छत्तीसगढ़ में गुजारे हुए समय व स्थान को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने सरकार ने पूरे प्रदेश में प्रभु श्रीराम की कथा व छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल जहाँ प्रभु के रहने व रामायण काल मे आगमन की जो बातें पुरातन समय से धार्मिक ग्रन्थों में लेख है। उन्ही स्थानों के प्रचार व प्रसार करने लोगो को जोडने उन्ही स्थानों से होकर यह रथ यात्रा आज नगर में पहुंचा जहाँ नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यालय के सामने ही आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत के अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू,अनिल लोढा,हस्तीमल सांखला,संजय गुप्ता,अवध कौमार्य,झुमुक कोसमा सहित नगर पंचायत के सीएमओ,व इंजीनियर राजेश पाथर,पंकज चन्द्राकर, रामाश्रय पटेल,भानु पटेल रामगुलाल सिन्हा,महेंद्र बघेल सहित आसपास के व्यापारी साथी मौजूद थे।सभी ने रथ में प्रभु श्री राम की चित्र प्रतिमा पर पुष्पमाला भेंटकर व नारियल भेंटकर अगरबत्ती जलाकर पूजा अर्चना की व जय श्री राम के जयकारे लगाए।

डौण्डी लोहारा नगर में रथ यात्रा आगमन कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालने वाले जनपद पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी भी इसके लिए सही जगह का चयन नही कर पाए थे व नगरवासियों को सही जानकारी भी नही मिल पाया था जिससे यह राम वन गमन पथ रथ यात्रा महज सिर्फ सरकारी ओपचारिकताओ के साथ पूरा हो गया।

नगर पंचायत में दोनों दलों के 15 निर्वाचित पार्षद पर कार्यक्रम में मात्र 1 झुमुक कोसमा व 3 एल्डरमेन ही उपस्थित रहे। जो भी नगर में चर्चा का विषय बना रहा कि जिस प्रभु श्रीराम को सभी अपना आराध्य देव मानते है। उनको पूजते है। उनके प्रति आस्था रखते है। और उन्ही प्रभु की रथ यात्रा जब नगर में आई तो ये जिम्मेदार मौके से नदारद रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904