google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लगन एवं निष्ठा के साथ पार्टी को करें मजबूत : चंद्रप्रभा सुधाकर

Cg24 आजतक न्यूज


देवरीबंगला / जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने नवनियुक्त जिले के नौ ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के प्रति सदैव समर्पित रहे तथा लग्न एवं निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। कांग्रेश देश की सबसे पुरानी पार्टी है। इसका लंबा इतिहास रहा है। कांग्रेस की नीति एवं रीति को जन-जन तक पहुंचाएं तथा प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों का प्रचार प्रसार करें। पार्टी ने आपके ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया है। उस पर खरा उतरने की कोशिश करें। संसदीय सचिव एवं विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष आज से ही चकरी होकर कार्य करें। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला के अध्यक्ष बनने पर कोदूराम दिल्लीवार को जोन कमेटी के अध्यक्ष संजीव चौधरी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जीवन कश्यप, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, पूर्व प्रवक्ता केशव शर्मा, केजूराम सोनबोईर, डॉ जगन्नाथ सार्मा, गिरीश चंद्राकर, सुनील गोलछा, केदार देवांगन, भूपेश नायक, दुर्गा ठाकुर, सुमन सोनबोईर,शांति भट्ट, राजीव देशमुख, भक्त गजभिए, इंद्रमणि देशमुख, यादव राम साहू, दिलीप देशमुख, माधव ठाकुर, बालमुकुंद जोशी, सुमन देशमुख, ललित हिरवानी, संतोषी ठाकुर, भूषण यदु, जानकी साहू, राजेश्वरी ठाकुर, ज्योति ठाकुर, पुष्पा मंडावी, पुनिया ठाकुर, शिव कुमार देशमुख, खोमलाल देशमुख सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष एवं संसदीय सचिव का आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *