नगर हित मे मांग करना बीएसपी को नागवार गुजर रहा इसी के चलते कर रहे परेशान व बदनाम
दल्ली राजहरा नगर पालिका के उपाध्यक्ष व आप पार्टी के नेता है। संतोष देवांगन ने बयान जारी कर बीएसपी प्रबंधन पर बड़ा आरोप लगाया है। व अपने जान को भी खतरा बताया है।
दल्ली राजहरा cg24 आजतक न्यूज़ :- नगर पालिका क्षेत्र वार्ड क्रमांक 12 डेम साइड बस्ती में मेरा किसी भी प्रकार का कोई घर नही है न ही मेरे द्वारा किसी भी प्रकार का कोई अवैध कब्जा है लेकिन जान बुचकर मेरे नाम से BSP प्रबन्धक बार बार नोटिस जारी किया जा रहा है की डेम साइड बस्ती में संतोष देवांगन का अवैध कब्जा है जिसे बल पूर्वक तोड़ा जाएगा जो पूरा पूरा गलत है मैं दल्ली राजहरा नगर विकास व 84 करोड़ रुपये की जिला खनिज न्यास की राशि व CSR की राशि को नगर दल्ली राजहरा नगर विकास में खर्च करने की मांग जारी है जिसके चलते मेरा मनोबल तोड़ने के लिए के BSP प्रबन्धक के द्वारा मेरे नाम से अवैध कब्जा का नोटिस दिया जा रहा है ।
मैं वर्तमान में दल्ली राजहरा नगर वार्ड नम्बर10 का पार्षद व नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष के पद पर हु मेरा छबि नगर के जनता के बीच मे मुझे अवैध कब्जा करने के नाम से बदनाम किया जा रहा है जो पूरा पूरा गलत है।
मेरा मनोबल तोड़ने व मुझे नगर में बदनाम करने की साजिश BSP प्रबन्धक के द्वारा किया जा रहा है व दिनांक 08/12/2020 को जब हमारा आंदोलन चल रहा था उस समय BSP के द्वारा संचालित महामाया खदान से आयरन ऒर भर कर आने वाली हाइवा वाहन जिसे बलवंत सिंग नामक ड्राइवर के द्वारा मुझे व आंदोलन में सामिल मेरे साथीयो को जान से मारने के उद्देश्य से पुलिस व SDM ,CSP,TI, तहसीलदार , के उपस्थिति के बावजूद हमारे ऊपर हाइवा वाहन चढ़ाने का पूरा पूरा प्रयास किया गया ताकि हम जान सहित मारा जा सके ।
मैं संतोष देवांगन उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा
आप सभी को सूचित करता हु की BSP प्रबन्धक मेरे जान का दुश्मन बन चुका है यदि आगामी कुछ दिनों ,सफ्ताह ,व महीनों में मेरे साथ किसी भी प्रकार का कोई हमला य हमले, व सड़क एक्सीडेंट में मेरी मुत्यु हो जाती है तो आप लोग मान के चलिये की मेरा हत्या BSP प्रबन्धक के इशारों पर हुआ है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904