
Cg24 आजतक
डौंडीलोहारा :-डौंडीलोहारा विकासखंड के अंतिम छोर में राजनांदगांव जिला से सटे ग्राम पंचायत रानीतराई रोड के आश्रित ग्राम बोईरडीह में जय मां संतोषी महिला स्वसहायता समूह ने बाड़ी योजना के तहत गौठान में साग भाजी उगाने कड़ी मेहनत कर बंजर जमीन को उपजाऊ बनाया है । जिसमें समूह के अध्यक्ष राही यादव, सचिव संतोषी ठाकुर ,सदस्य धरती यादव, कुंती ठाकुर, गोदावरी ठाकुर, दुलारी ठाकुर ,सरस्वती ठाकुर, सुकवारो ठाकुर , रेखा ठाकुर, पुष्पा सेन, सुनीता ठाकुर, मोतीम साहू , केसर बाई ठाकुर, देवकी ठाकुर, हीरो बाई ठाकुर, केकती ठाकुर प्रमुख रूप से शामिल है। जय मां संतोषी महिला स्व सहायता समूह लगातार आत्म निर्भर बनने तथा स्वावलंबी बनने के क्षेत्र में कार्य कर रही है । इनकी मेहनत से हरी भरी बाड़ी में बैगनी कलर का भाटा का फल लग गया है ,साथ ही लाल भाजी, खट्टा भाजी , पालक भाजी तैयार है। इस समूह की महिलाएं केला बाड़ी लगाने की तैयारी में है जिसके लिये जगह का चयन कर लिया है। इन महिलाओं की जज्बा और जुनून के सामने बंजर जमीन भी उपजाऊ बन गया है। जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के सीईओ दीपक ठाकुर ने समूह का हौसला अफजाई करने तथा गौठानों की सुचारू रूप से संचालन कराने ग्राम पंचायतों का सतत भ्रमण कर रहे हैं।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904