Cg24 आजतक
कोरोना से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद ने
थाना/चैकी/कैम्प प्रभारियों को दिये निर्देश।
थाना/चैकी प्रभारियों को यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा महत्वपूर्ण
संस्थानों पर सीसीटीव्ही कैमरा लगाने प्रेरीत किया गया।

दिनाक 08.01.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद मे ं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र
सिंह मीणा के निर्देशन मे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के द्वारा जिले के सभी
थाना/चैकी/कैम्प प्रभारियों को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के दौरान सोशल
डिस्टेन्सिग का पालन करने, भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने पर बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपाय का पालन
करने, मास्क का नियमित व सहीं तरीके से इस्तेमाल करने, स्वयं की व्यक्तिगत सुरक्षा, हाथो की नियमित
स्वच्छता व अपने घर मे वापस जाने पर परिवार को किसी प्रकार का खतरा न हो इन बातों को ब्रीफ
कर समझाईश दिया गया। साथ ही जिले मे मा ॅस्क, सोशल डिस्टेंस का पालन कराये जाने, थाना पेट्रोलिंग
पार्टी के माध्यम से लगातार शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले जगहों पर निगाह रखी जाने तथा
कोविड-19 से बचाव संबंधी जागरूकता अभियान चलाने निर्दे शित किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा जिला बालोद के सभी थाना/चैकी/कैम्प मे कार्यरत
अधिकारी एवं कर्मचारियों को कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव हेतु लगभग 4000 मास्क तथा 200
हैण्ड सेनिटाईजर वितरण किया गया। साथ ही थाना/चैकी/कैम्प का नियमित सैन ेटाईज कराने कहा
गया।
सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु ब्लैक स्पाॅट तथा दुर्घटना के संभावित स्थलो पर यातायात
जागरूकता करने तथा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश
दिये गये। साथ ही बैंक, ए.टी.एम., पेट्रोल पंप, ज्वेलरी दुकान तथा अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों मे सी.सी.
टी.व्ही. कैमरा लगाने हेतु प्रेरित करने तथा एक कैमरा मुख्य मार्ग को फोकस करता रहे के संबंध मे
निर्देशित किया गया। इस दौरान रक्षित निरीक्षक तथा सभी थाना/चैकी प्रभारी उपस्थित थे।





CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904