google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

देवलाल ठाकुर के नेतृत्व में डौण्डी वनांचल क्षेत्र के लोग रोजगार देने की मांग करने उतरे सड़क पर महिला बाल विकास मंत्री के क्षेत्र में रोजगार के पड़े लाले

Cg24 आजतक

वन्य क्षेत्रो में ग्राम पंचायतो में काम व रोजगार देने की मांग से यह तो साबित हो रहा है। कि सरकार या प्रशासन कितना भी रोजगार देने व विकास कराने की बात कहे जमीनी हकीकत तो कुछ अलग ही दिखाई दे रहा

ग्रामों में पंचायतो में करीब करीब 450 तो कही 300 की संख्या में मजदूर रोजगार गारंटी योजना में काम मे आते है। और अमूमन प्रति दिन के हिसाब से अगर मेहनताना को जोड़े तो प्रति पंचायत में 1 लाख रुपये की मजदूरी का नुकसान हो रहा है।

जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

मनरेगा मजदूरों को लगभग 15 दिनों से काम नही मिल पा रहा है। जो काफी बड़ा मामला है। और रोजगार कार्य की मांग के बावजूद सुनवाई नही हो रहा

डौण्डी cg24 आजतक :- प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया के विधानसभा क्षेत्र व खासकर आदिवासी ब्लाक के सैकड़ों मजदूर आज पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवलाल ठाकुर के नेतृत्व में आज जिला प्रशासन से ग्राम पंचायतों में बन्द पड़े व नए मनरेगा कार्यो की मांग को लेकर आज ग्राम पुसावड के लगभग 500 मजदूरों ने आज ग्राम में सांकेतिक नारेबाजी की व जिला प्रशासन को अपनी मांग से अवगत कराया

डौण्डी ब्लाक के लगभग अधिकांश पंचायतो का यही हाल है। सभी निर्वाचित पंचायत के सरपंच ग्रामीण विकास को लेकर काफी चिंतित है। व ग्राम के मजदूरों की मांगों के अनुरूप कार्य न हो पाने से काफी नाराज भी है।इसी का परिणाम है कि आज मंत्री के विधानसभा क्षेत्र के अंदर भी रोजगार कार्य की मांग उठ रहा है।

” सरकार में बैठे जनप्रतिनिधियों को इतनी भी फुर्सत नही की गरीब मजदूरों की सुध ले आज पूरे विधानसभा क्षेत्र के मेहनतकस मजदूर साथी जीवकोपार्जन हेतु काम मांग रहे और जिला प्रशासन को स्वीकृति देने की बात कह रहे। मंत्री के क्षेत्र में ग्रामीणों को काम व रोजगार के लिए सड़क पर उतरना पढ़ रहा है। यह दुर्भाग्य का विषय है। आमजनता की कोई सुनवाई नही हो रहा है। :-देवलाल ठाकुर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालोद

सचिव व रोजगार सहायकों के हड़ताल में जाने के कारण कार्य प्रारंभ करने में समय लगा है व परेशानी हुई है। पंचायतो में पूर्व से ही कार्य स्वीकृत है। शासन के आदेश से मेट के माध्यम से जल्द ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा :-के के नायक प्रोग्राम अधिकारी मनरेगा जनपद पंचायत डौण्डी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *