Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के प्रक्रिया हेतु तिथि निर्धारित

cg24 आजतक


बालोद cg24 आजतक


जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, नर्सिंग काॅलेज, आई.टी.आई. एवं पाॅलीटेक्निक काॅलेज जिनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की पात्रता रखते हैं उन्हें जानकारी दी गई है कि शिक्षा सत्र 2020-21 में भी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के आवेदन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट एमपीएससी.एमपी.एनआईसी.इन/सीजीपीएमएस (ीजजचरूध्ध्उचेबण्उचण्दपबण्पदध्ब्ळच्डैद्ध पर आॅनलाईन की जा रही है। आदिवासी विकास विभाग की उपायुक्त श्रीमती माया वारियर ने बताया कि ड्राफ्ट प्रपोजल लाॅक करने, अशासकीय संस्थाओं द्वारा प्रस्ताव जमा करने एवं सेन्क्शन आॅर्डर लाॅक करने हेतु अंतिम तिथि 18 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है व केवाईसी जमा करने हेतु अंतिम तिथि 20 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *