Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बारदाना नहीं होने के कारण कांदुल सोसाइटी में आज धान खरीदी रहा बंद तो कोटगांव में आज टोकन देना बंद राज्य सरकार के प्रति किसानों हो रहा आक्रोश

मार्केट में15 रुपया के बारदाना 35 रुपया में बेच रहे हैं दलाल

cg24 आजतक

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर सेवा सहकारी समिति मर्यादित पंजीयन क्रमांक 683 ग्राम कांदूल धान खरीदी केंद्र में आज किसानों ने धान बेचने लगा धान खरीदी केंद्र से बाहर कतार में

मामला पड़े सिर्फ cg 24 आज तक पर चाहे राज्य सरकार कितना भी दावा कर ले किसान हितैषी होने का आज तो संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कांदूल के धान खरीदी आज चमाचम बंद रहा सिर्फ कारण है बारदाना इधर राज्य सरकार बारदाना के लिए केंद्र सरकार को कोस रहे और केंद्र के सत्तासीन भाजपा राज्य सरकार को बारदाना मांग रहे हैं लेकिन किसी ने बारदाना उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।

क्या बारदाना की लड़ाई के कारण किसान अपना धान बेचने कतार पर खड़े हैं भूखे प्यासे आज सोसाइटी में 40 किसान को 35 सौ कट्टा धान बेचना था पर आज सुबह से किसान बड़ी खुशी के साथ सोसायटी पहुंचा धान बेचने पर सोसायटी के सामने लगी कतार देखकर किसानों की आंख से आंसू छलक ने लगे वही फड़ प्रभारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार खरीदी केंद्र में बारदाना नहीं होने की जानकारी डी ओ मो प्रबंधक तहसीलदार को दे दिए हैं पर आज बारदाना उपलब्ध नहीं होने के कारण आज दिन भर धान खरीदी बंद रहा वहीं आज शुक्रवार धान खरीदी बंद रहा यदि शनिवार नहीं आया बारदाना तो हफ्ते में 3 दिन बंद होने की संभावना हैऔर शनिवार रविवार छुट्टी होने कारण धान खरीदी सोमवार को चालू होगा किसानों ने सरकार के प्रति काफी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आखिर ऐसा क्यों स्थिति पैदा हो रहा है किसान हित की बात करने वाले राज्य सरकार बारदाना उपलब्ध नहीं करा रहा है वही मार्केट में बारदाना बेचने वाले व्यापारी भी किसानों को अनाप-शनाप रेट में बारदाना बेच रहे हैं 15 रुपया का बारदाना 35 में बेच रहे हैं

प्रबंधन का कहना है कि किसान की बारदाना इतना अच्छा नहीं है जिससे धान खरीदी हो सके किसान तो अपने धान बेचने के लिए कुछ भी तरीके से उपाय बनाकर धान बेचने तैयार हैं पर किसान के द्वारा लाया जा रहा है बारदाना में धान थोड़ा-थोड़ा जमीन में गिर कर खराब हो जाते हैं जिसकी भरपाई सोसाइटी को करना पड़ता है यह भी एक सोसाइटी के लिए बहुत बड़ी समस्या का कारण बन रहा है किसानों ने अपनी समस्या को मीडिया के सामने रखा है

आज के पीड़ित किसान डोमन सिंह लीलाधर जोतीन रोशन लाल राम प्रसाद शत्रुघ्न धनेश दिलीप कुमार श्यामलाल लक्ष्मण सिंह फूल सिंह कचरा भाई निर्मला बाई प्रीत राम रेखा लाल लखन राम चौधरी भाई कुशल जगन्नाथ गोवर्धन हरिश्चंद्र सेवाराम गजानन बंसी सालिक राम भोजराज युगल किशोर संतोष कुमार घनश्याम हरक सेवक हेमंत कुमार नारायण साहू युवराज मनहरण लाल दीनदयाल जितेंद्र कुमार सीताराम कला भाई इन किसानों ने राज्य सरकार के प्रति बारदाना नहीं मिलने के कारण काफी नाराजगी जाहिर करते हुए मीडिया के सामने अपनी बात रखी

धान खरीदी बंद के संबंध में तहसीलदार अश्वन कुमार पूशाम ने कहा कि आज दो धान खरीदी में धान खरीदी बंद था बारदाना के कारण जिसके लिए मैं डीएमओ और फूड विभाग से बात किया हूं तो शाम तक आज बारदाना पहुंचने की बात कही गई थी और पता कर लेता हूं बारदाना अभी तक आया है कि नहीं।

जिला भाजपा के महामंत्री प्रमोद जैन ने कहा कि राज्य सरकार धान खरीदी में पूरी तरह विफल है किसान हितैषी होने का सरकार ढिंढोरा पीट रही है पर आज धरातल पर कुछ और है धान खरीदी केंद्र में बारदाना की समस्या धान का उठाव नहीं होना सरकार नहीं दे रहे किसान के प्रति ध्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *