विकासखण्ड सहित नगर पंचायत के सभी आमजन अपनी तकलीफों को दूर करने का एक सुनहरा मौका मिलेगा
स्थान:-दुर्गा चौक संजयनगर डौण्डी लोहारा में
Cg24 आजतक :- डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आम नागरिकों के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए मेरे द्वारा संचनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी से मांग की गई थी की डौंडीलोहारा में विकासखंड स्तर का निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला शिविर का आयोजन किया जाए हमारी मांगों को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए जिला आयुर्वेद विभाग द्वारा दिनांक 18 जनवरी 2021 दिन सोमवार को स्थान संजय नगर दुर्गा मंच डौंडीलोहारा में विकास खंड स्तरीय नि शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है उक्त शिविर में आम नागरिकों को शिविर में आकर स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए प्रेरित करने का कष्ट करेंगे इसलिए डौंडीलोहारा नगर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि गण नगर पंचायत उपाध्यक्ष, सभी पार्षद गण एल्डरमैन और सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों से अपील करती हूं की आप सभी लोग आम नागरिकों तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास करें ताकि हमारे नगर के आम जनता को इसका लाभ मिल सके ऐसा प्रयास करने का कष्ट करेंगे इस शिविर में जटिल रोगों जैसे समस्त प्रकार के वात रोग उदर रोग अर्श रोग बाबासीर माइग्रेन चर्म रोग नेत्र रोग स्त्री रोग शिशु रोग स्वास रोग सर्दी जुकाम अवसाद रक्तचाप बीपी मधुमेह एवं मौसमी रोगों का निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान किया जाएगा इस शिविर में जिले के सभी रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे इसका सभी लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिले यह हमारी कोशिश है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904