जब्त शराब और वाहन की कीमत 9 लाख रूपए से अधिक
रायपुर cg24 आजतक
राज्य में आबकारी विभाग द्वारा अन्य प्रान्तों से छत्तीसगढ में आने वाली अवैध मदिरा के धरपकड़ हेतु संचालित सघन अभियान के तहत 15 जनवरी शुक्रवार को बिलासपुर जिले में तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक आरोपी गणेश कुमार जैन सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन का सिपाही है। आबकारी विभाग की टीम ने धरपकड़ अभियान के दौरान मंहगे ब्राण्ड की विदेशी मदिरा सहित मध्यप्रदेश की लेबल वाली 7 पेटी गोवा स्पेशल मदिरा जब्त करने के साथ ही शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा एवं सेन्ट्रो कार भी जब्त की है। जब्त शराब एवं वाहन की कीमत 9 लाख रूपए से अधिक की आंकी गयी है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904