google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बड़ी खबर गुंडरदेही शराब भट्टी रोड में एक कौवे की मौत बर्ड फ्लू की आशंका ,डौंडीलोहारा ब्लॉक के गिधाली मुर्गी फार्म में पाया गया बर्ड फ्लू

दुर्गा गुंडरदेही बॉर्डर खप्पड़वाड़ा मैं लगा पुलिस का ड्यूटी दुर्गा जिला से नहीं आ सकता मुर्गी और बालोद जिले से नहीं हो सकता दूसरे जिले में मुर्गी का प्रवेश

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही नगर के शराब भट्टी रोड पर आज सुबह एक कौवे की मौत हो गया

आप पढ़े सिर्फ CG 24 आज तक न्यूज़ पर

कौवे की मौत की खबर आग की तरह फैल गए और मदिरा प्रेमियों में हड़कंप मच गया शराब भट्टी से 100 मीटर पहले एक कौवे की सुबह मौत के बाद उक्त जानकारी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल सोनकर ने दिया और उन्होंने आसपास के रहने वालों को सतर्क किया वहीं स्थानीय पशु विभाग के द्वारा इस पर कोई पहल नहीं किया जा रहा है।

गुंडरदेही में पशु विभाग जरूर संचालित है पर वहां न अधिकारी रहते हैं ना कर्मचारी जबकि मुख्यालय में रहने के राज्य शासन का आदेश है ऐसे घोर संक्रमण बीमारी के समय अधिकारी मुख्यालय में नहीं रहना भी एक प्रशासन के लिए चुनौती बना वही कौवे की मौत के संबंध में एस डी एम भूपेंद्र अग्रवाल से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि मैं पशु विभाग को बोलता हूं इनका सैंपल के लिए जाएगा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा

लगातार पशु विभाग की लापरवाही के चलते नगर में प्रतिष्ठित व बुद्धिजीवी लोगो ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कभी भी शाम रात को यदि किसी मवेशी का सड़क दुर्घटना हो जाए तो प्राथमिक उपचार नहीं होता और अंत में वह मवेशियों का मौत हो जाता है आज इतनी बड़ी बर्डफ्लू जैसे संक्रमण बीमारी जिले में प्रवेश कर चुका है और एक पक्षी की मौत सुबह 6:00 बजे से हो गया है और अब तक 11:00 बजे तक पशु विभाग के जिम्मेदार अब तक नहीं पहुंच पाना कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही सामने आ रहे हैं।

अधिकारी मुख्यालय में नहीं रहने का जिम्मेदार एसडीएम और कलेक्टर

वरिष्ठ पार्षद शंकर यादव ने कहा कि विभाग को जानकारी मैं दे दिया हूं स्वास्थ्य विभाग को तो गोलमोल जवाब दिया है। गुंडरदेही के अधिकांश अधिकारी मुख्यालय में नहीं रहते सिर्फ मकान मालिक से स्टांप में एग्रीमेंट कर दिखावा करते हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले एक गाय की पैर को किसी भारी वाहन ने ठोक दिया था जो गाय तड़पते तड़पते रह गया कर पशु विभाग इलाज व देखरेख नहीं किया

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा ऐसे संक्रमण काल में तो प्रशासन को अलर्ट रहना चाहिए क्योंकि इस पशु पक्षी से जुड़े हुए बीमारी का प्रवेश जिले में हो गया है ऐसे में विभाग को हमेशा अपनी टीम गठित कर फील्ड में तैयार रहना चाहिए और अधिकारी मुख्यालय में रहे नहीं तो करेंगे कलेक्टर से शिकायत

कौवे की मौत के संबंध में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा सुबह की घटना है। और अब तक विभाग नहीं पहुंचा विभागीय लापरवाही है मैं अभी तत्काल विभाग से बात करता हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *