google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शर्मा बस ट्रेवल्स के मालिक अमरनाथ शर्मा के सड़क पर घायल होने के मामले में छोटे भाई ने जताया हमले का संदेह सुरेगांव थाना प्रभारी को पत्र लिख जांच की मांग की

घटना स्थल पर बुरी तरह से चोटग्रस्त अमरनाथ शर्मा की स्थिति वर्तमान में ठीक नही है। वो अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नही है। आईसीयू में भर्ती है।

छोटे भाई संतोष ने कहा कि पुलिस ने दिया है। जांच का भरोसा, होगा मामले पर खुलासा जब घायल अमरनाथ की हालत ठीक हो और सच सामने आए

Cg24 आजतक

बालोद cg24 आजतक:- शर्मा ट्रेवल्स के मालिक अमरनाथ शर्मा की घटना की जांच करने की मांग परिवारजनों ने की मामला सुरेगांव थाना का ज्ञात हो कि दो दिन पहले ग्राम भरदाकल निवासी अमरनाथ शर्मा सुरेगाव अर्जुन्दा,देवरी मार्ग पर चलने वाले बस का निरीक्षण करने प्रतिदिन की तरह सुबह 10 बजे निकले थे ।उसी दिन शाम 6 बजकर 20 मिनट पर मुझे जानकारी मिली कि मेरे बड़े भाई अमरनाथ शर्मा भुरकाभाट तेलितोला मार्ग पर घायल अवस्था मे पड़े हुए है। जिन्हें राहगीरों के द्वारा 108 वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुन्दा उपचार हेतु भेजा गया है। भाई की हालत व मोटर सायकल को देखते हुए मुझे ऐसा लग रहा है। व संभावना बन रहा है। कि मेरे भाई के ऊपर किसी ने प्राणघातक हमला कर चोंट पहुंचाया है। वर्तमान में मेरा भाई बुरी तरह घायल होकर प्लस हॉस्पिटल भिलाई में इलाज करवा रहा है। व गम्भीर अवस्था मे है। घायल अमरनाथ शर्मा के छोटे भाई संतोष शर्मा ने सुरेगाव थाना प्रभारी को पत्र लिखकर इस मामले की सूक्ष्म जांच करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *