google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने आदर्श गौठान चरोटा में चल रहे विभिन्न गतिविधियों का लिया जायजा


बालोद cg24 आजतक


कलेक्टर जनमेजय महोबे आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम चरोटा में आदर्श गौठान पहुॅचकर वहाॅ चल रहे विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने वहाॅ स्वसहायता समूहों द्वारा की जा रही विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों व उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने वहाॅ चारागाह परिसर में चारा उत्पादन व समूह द्वारा लगाए गए फसलों का भी अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, कृषि विभाग के उप संचालक एन.एल.पाण्डेय, पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डाॅ. आर.एस.मौर्य, उद्यानिकी विभाग की सहायक संचालक श्रीमती अकांक्षा सिन्हा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *