Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही थाना से 3 किलोमीटर दूरी में गुरुवार रात 9:30 बजे हुआ चाकूबाजी घायल युवक राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती एवं घटना को अंजाम देने वाला तीनों आरोपी फरार

Cg24 आजतक

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी अमित चौधरी को बीती रात्रि को स्कूल पारा में आयोजित डांस प्रतियोगिता को देखकर वापस अपने घर आ रहे थे तभी गुंडरदेही के तीन लोगों ने रोककर गाली गलौज कर चाकू और रॉड से हमला कर दिया जिससे यवक को चोटें आई हैं। जिसे तत्काल प्रार्थी अमित चौधरी के पिता ने थाने पहुँचकर जालम,सितु ,महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर तीनों लोगो के खिलाफ धारा 294,323,324,506बी,34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में गुंडरदेही थाना अंतर्गत हुआ चाकूबाजी

घायल युवक के पिता नर्सिग चौधरी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को मेरा लडका अमित कुमार चौधरी उम्र 21 वर्ष घर से गांव में स्कूल पारा में चल रहे डांस प्रतियोगिता देखने के लिए लगभग साढ़े 09 बजे रात को निकला था कि 10 बजे रात को मेरा भांजा गिरधारी लाल टेंभुरकर ने घर आकर बताया कि भाई अमित चौधरी को

आरोपी गुण्डरदेही के रहने वाले है के द्वारा उसे बेवजह गालिया दे रहे थे जिसे अमित चौधरी द्वारा गाली देने से मना करने पर तीनो एक राय होकर जालम द्वारा चाकू से, सित्तु द्वारा राड से तथा महेश द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किये है जिससे उसके कमर के पास चोट लगी है जो कार्यक्रम स्थल के पास ही है। ऐसा मेरी दीदी पूजा ने बतायी है बताया तथा मारने वाले तीनो लोग रिपोर्ट करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग जाना बताये तब अपने भांजा गिरधारी लाल के साथ तत्काल मौका पर पहुचा तथा शासकीय अस्पताल गुण्डरदेही ले जाया गया।

गुंडरदेही पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया आरोपी गुंडरदेही के वार्ड बघमरा एवं बस स्टैंड के पीछे बताया जा रहा है आरोपी के नाम सीताराम उर्फ सीतू निषाद पीता आनंद निषाद , जालम गाडा पिता भीम गाडा, महेश साहू पिता अश्वनी साहू यह तीनों गुंडरदेही के निवासी है अभी तीनों आरोपी घटना के बाद से फरार है

इस पूरे घटना के संबंध में थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर ने कहा कि घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार है इनकी तलाश जारी है बहुत जल्द तीनों आरोपी की गिरफ्तारी किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *