मुरहा राम देवांगन पिता स्वर्गीय बेदनाथ ग्राम खुरसुनी मोहंदी पाट थाना अर्जुंदा का निवासी है जिसका पहली पत्नी से दो लड़के हैं वा दूसरी पत्नी से एक लड़का दो लड़की है वह अपनी छोटी बेटी के साथ गांव में निवासरत है जिसका पति रामअवतार कारपेंटर बढ़ई का काम करता है अपने ससुर के नाम की जमीन को अपने नाम में करने के लिए अपनी पत्नी और बच्चे व ससुर जो लकवा का मरीज है जिसकी शिकायत पीड़िता ने कई बार पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद, थाना अर्जुंदा में भी शिकायत दर्ज कर चुके हैं पर अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई जिसके चलते अब भी उसके साथ उसका पति मारपीट करते हैं। जिसकी शिकायत आज महिला ने अपने बूढ़े वा लाचार पिता के साथ जिला कलेक्ट्रेट बालोद पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी,आर पोर्ते से की मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिलाने की बात कही और दोषी को सजा दिलाने की बात की
पीड़िता ने हमारे संवाददाता को बताया कि मेरा पति लालची किस्म का है कई बार मुझे व मेरी बच्ची जो कि 8 साल की है। को मारपीट करते हैं व मेरे पिताजी को भी मारपीट किए हैं और जमीन को अपने नाम करने पर मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं जिसकी जानकारी मैंने नजदीकी थाना अर्जुंदा में भी की थी

पीड़ित पत्नी ने बताया :-लड़की 10 वर्ष की है पीड़िता ने यह भी बताया कि 14 जनवरी को मेरा पति ने मेरे साथ पिता व बच्ची से बहुत मारपीट की जिसमें हम लोग खून से लथपथ हो गए थे थाना में शिकायत करने पर मेरे पति को रात भर थाना में रखें और दूसरे दिन छोड़ दिए छूट के आने के बाद फिर से हम लोग के साथ मारपीट करने लगे जिससे हम लोग गांव छोड़कर दूसरे जगह रह रहे हैं मेरे पिताजी के नाम से 8 एकड़ जमीन है जिसको पहले वाली पत्नी के तीनों संतान को दो-दो एकड़ जमीन जीवकोपार्जन के लिए दिया गया है दूसरी मां से हम लोग तीन बेटी हैं जिसमें मंझली बेटी हूं ।मेरी पहले वाली मां के बेटे लोग भी जमीन के लिए हम लोग के साथ आए दिन मारपीट करते रहते हैं हमारी जान बचाने के हम लोग दूसरे जगह किराए पर रहते हैं।

कुमार गौरव साहू थाना प्रभारी अर्जुन्दा :- महिला के आवेदन पर पूर्व में उनके पति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत 151 की कार्यवाही की गई है। अभी तक और इस प्रकार की किसी भी मामले को लेकर मारपीट की बात नही आया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904