google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही थाना क्षेत्र में कबाड़ी का काम जोरों से चल रहा,लम्बे समय से कबाड़ीयो पर नहीं हुई कार्यवाही जिससे छोटे मोटे चोरों का हौसला हो रहा बुलंद

cg24 आजतक

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही थाना क्षेत्र में कबाड़ी का काम जोरों पर चल रहा है कबाड़ीयो पर अब तक कार्यवाही नहीं होने से चोरो का हौसला बुलंद है ।क्योंकि बैटरी चोरी टायर चोरी टायर का डिक्स चोरी यह अब आम बात हो गया है।

वैसे तो पूर्व के कार्यवाही को याद किया जाए तो बालोद पुलिस एक अनोखा पहल किया था तत्कालीन बालोद जिला पुलिस अधीक्षक शेख आरिफ जब बालोद में पदस्थ थे तब जिले भर में कबाड़ी बेचने वालों की पसीने छूट रहे थे लेकिन अब फिर वही कबाड़ी बेचने वालों की संख्या बढ़ते क्रम में है और छोटे-मोटे चोर ऑटो पार्ट्स गैरेज भवन निर्माण में लगे कॉलम का ऊपरी हिस्सा का राड यह सब चीज चोरी करने वाले लोगों को अपने सामान बेचने में आसानी हो रहा है।

ग्रामीण क्षेत्र में तो विद्युत खंभा की लगे नीचे ट्रांसफार्मर के पास का सामान भी आसानी से चोरी कर कबाड़ी में खफा लेते है। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के सिकोसा सहित शहरी क्षेत्र में भी कबाड़ी का काम जोरों पर चल रहे है। पूर्व में रनचिरई थाना क्षेत्र अंतर्गत कबाड़ी पर हुई थी कार्रवाई पर गुंडरदेही थाना में विगत 2 साल से कबाड़ीयो पर कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र में जनता जवाब मांग रही है गुंडरदेही थाना आदर्श थाना बनने जा रहा है लोगों पर चर्चा बना हुआ है ।

जिले में कबाड़ी का काम बालोद झलमला सिकोसा गुंडरदेही बोरगहन इनके अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालय में चल रहा है।

गुंडरदेही थाना में पदस्थ ईमानदार थाना प्रभारी जिन्होंने अब तक गुंडरदेही थाना क्षेत्र के अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही इतना ज्यादा कीया की अवैध कारोबारियों की कमर टूट पड़ा हैं जैसे रेत माफिया लकड़ी कोचिया जुआ सट्टा गांजा शराब चखना इन सभी पर हो चुका हैऔर शासन को बालोद जिले के सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले थाना गुंडरदेही है क्षेत्र के आम जनमानस पर कबाड़ी पर कार्यवाही करने की मांग अब उठ रहे हैं अब देखना होगा कि थाना प्रभारी गुंडरदेही कब तक कबाड़ी पर कार्रवाई करते है वैसे तो छत्तीसगढ़ में बालोद जिले का मान बढ़ाने वाले थाना प्रभारी ने अभी-अभी शिखर सम्मान पुरस्कार लेकर राजधानी से पहुंचे हैं अब कबाड़ी पर कार्रवाई करने लोगों की उम्मीद जगी है कबाड़ी पर कार्रवाई करने से छोटे-मोटे चोरी रुक सकता है।

इस पूरे मामले को लेकर एसडीओपी दिनेश कुमार सिन्हा ने कहा कबाड़ी के ऊपर जांच करवाते हैं कार्रवाई करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *