google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

चंदखुरी आरंग में हुआ छत्तीसगढ़ मानस संगठन का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 21

जनवरी 2021 को कौशिल्या माता जन्मभूमि चंदखुरी में छत्तीसगढ़ मानस संगठन का भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष चंपेश्वर सिंह राजपूत ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रिका साहू ,महासचिव श्रीमती राधामोहन साहू ,वरिष्ठ सलाहकार मनमोहन सिंह साहू , प्रचार सचिव पेनेन्द्र कुमार साहू सहित रायपुर संभाग के अध्यक्ष लतेल जायसवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेख राज साहू , उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र निषाद ,गरियाबंद के अध्यक्ष ध्रुव ,धमतरी जिला के अध्यक्ष गणराज सिन्हा, उपाध्यक्ष श्रीमती केकती साहू ,कोषाअध्यक्ष श्रीमती प्रमिला साहू ,कार्यकारी अध्यक्ष उत्तरा चंद्राकर ,सह सचिव रूपराम साहू बालोद जिला के कोषाध्यक्ष भोज राम सोनबोइर समेत बहुत से मानस प्रेमीजन सम्मिलित हुए।रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती मीनू वर्मा,सचिव हिराधर धीवर,उपाध्यक्ष पूरण लाल वर्मा समेत सभी ब्लॉक के पदाधिकारी व मानस मण्डली के लोग भी मौजूद थे।चंदखुरी कौशिल्या माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ,उपाध्यक्षगण, संरक्षक मन्दिर के पुजारी जी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुये।सर्वप्रथम सभी अतिथियों को भव्य कलश यात्रा व बाजे -गाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि श्री राजपूत को महरूम रंग की पगड़ी पहनाई गई। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच,उपसरपंच,समस्त पंचगण व स्थानीय रामधुनी पार्टियों के लोग मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ मानस संगठन के संस्थापक एवं प्रथम प्रांतीय अध्यक्ष चंपेश्वर सिंह राजपूत ने कहा कि, हमारे संगठन से जुड़कर एक साधारण आदमी भी राम काज कर सकते हैं ।आज सभी मण्डलियों को संगठित होकर काम करने की जरूरत है ।हमारे संगठन के बनने के बाद राम कथा से जुड़े लोगों को अच्छे समाचार मिल रहे हैं ।देश में 500 साल के संघर्ष के बाद राम मंदिर बन रहा है ।छत्तीसगढ़ में 17 करोड़ की लागत से माता कौशिल्या का मंदिर बन रहा है ।इस कोरोना काल में भी लगभग सभी जिलों में राम कथा का निरंतर आयोजन हो रहा है ।मण्डलियों के आर्थिक लाभ के लिये कई योजनाएं लागू कर रहे हैं ।अनेक राज्य के लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं ।अगले साल यह एक राष्ट्रीय संगठन हो जाएगा फिर मेरे ही कार्यकाल में मैं आप सबके सहयोग से इसे अंतरराष्ट्रीय संगठन के रूप में हम स्थापित कर लेंगे।आने वाले विविध कार्यक्रमों के लिये हमारे पास बेहतरीन योजना है ,उन्हें लागू करने के लिये पर्याप्त संसाधन है।
समस्त अतिथियों को मोमेंटो व श्रीफल राम पट्टिका आदि प्रदान कर विदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *