
Cg24 आजतक
आज राष्ट्रपिता महात्मागांधी जी के 73वीं पुण्यतिथि के अवसर
पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 अंतर्गत 1 सी.जी. ऑनलाईन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरूस्कार एवं सम्मान पत्र दिये जाने नगर पंचायत गुरूर कार्यालय भवनसभाकक्ष में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 1.ड्राइंग प्रतियोगिता 2.संगवारी नाचा प्रतियोगिता 3. क्वीज प्रतियोगिता 4.स्वच्छता चैम्पियन प्रतियोगिता 5.स्वच्छतम् होटल प्रतियोगिता 6.स्वच्छतम् स्कूल
प्रतियोगिता 7.स्वच्छतम् मोहल्ला प्रतियोगिता 8.स्वच्छतम् बाजार प्रतियोगिता 9. स्वच्छतम् शासकीय कार्यालय प्रतियोगिता 10.स्वच्छतम् हॉस्पीटल प्रतियोगिता 11.स्वच्छतम् संस्थान प्रतियोगिता एवं 12.हमर बदलाव हमर गोठ प्रतियोगिता में
सम्मिलित प्रतिभागियों में से 12 विजेताओं को पुरूस्कार एवं सम्मान पत्र एवं शेष 18 विजेताओं को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू की अध्यक्षता में परिषद् गणों, अधिकारी, कर्मचारी, स्व सहायता समूहों, विजेताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904