google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आप नेता संतोष देवांगन न कांग्रेस व भाजपा पर दल्ली राजहरा नगर की उपेक्षा करने का लगाया आरोप कहा दोनों दलों के नेताओ ने सरकार में आने के बाद सिर्फ दोहन किया

Cg24 आजतक दल्ली राजहरा


दल्ली राजहरा नगर में BSP द्वारा संचालित लोहा अयस्क खदान से प्रति माह 23 करोड़ ( साल का 276 करोड़) की रॉयल्टी राशि का 33प्रतिशत हिस्सा जिला खनिज न्यास निधि के रूप में प्रति माह 7 करोड़ , ( साल का 84 करोड़ ) राशि जिला कलेक्टर कार्यालय को प्राप्त होता है उसके बाद भी 84 करोड़ की राशि मे से 1 रुपये भी हमारे दल्ली राजहरा नगर में एक साल का खर्च नही होता जबकि दल्ली राजहरा नगर एक ऐसा नगर है जो उजड़ने के दिसा में अग्रशर है दल्ली राजहरा नगर के साथ 15 साल प्रदेश में राज करने वाले( भाजपा सरकार) के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंग ने मजाक किया (छल किया) उन्होंने 15 सालो में दल्ली राजहरा नगर के लिए कुछ भी विशेष कार्य नही कराया बल्कि नगर का हर साल अरबो रुपये की राशि ले जाते रहे 100 बिस्तर सरकारी हॉस्पिटल , बाईपास सड़क निर्माण,जमीन का मालिकाना हक पट्टा, केंद्रीय विद्यालय व बेरोजगारो को रोजगार इन सभी विषयों पर किसी भी प्रकार का ध्यान नही दिए बस दुहानी गाय की तरह नगर से अरबो रुपये की राशि दूध की तरह दुहते रहे।

कांग्रेस पर आरोप :-कांग्रेेेस की वर्तमान प्रदेश सरकार (कांग्रेस) भूपेश बघेल मुख्यमंत्री को भी पूरे पूरे 2 साल से अधिक समय हो गया प्रदेश का मुख्यमंत्री बने लेकिन उन्होंने भी इन 2 सालो में हमारे दल्ली राजहरा नगर के लिए कुछ भी विशेष कार्य नही किये भाजपा सरकार के तरह ही दल्ली राजहरा नगर का रॉयल्टी राशि हर साल अरबो रुपये लेकर जा रहे है मतलब साफ है भाजपा हो या कांग्रेस की सरकार दोनों ने ही दल्ली राजहरा नगर के साथ छल व सौतेला वैवहार करते हुए नगर को सिर्फ और सिर्फ लुटे है।

कांकेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद जो पिछले 20 सालों से भाजपा का ही जीतते आये है उन सभी सांसदो ने भी दल्ली राजहरा नगर के हक में किसी भी प्रकार का कोई आवाज नही उठाये दल्ली राजहरा नगर को प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार लूटते रहे लेकिन वे चुप रहे कुछ भी नही बोले।
लेकिन आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद (नई दिल्ली) सुशील कुमार गुप्ता से हमने नई दिल्ली उनके कार्यालय जाकर हमारे अनुरोध पर खनिज न्यास निधि व CSR की राशि को दल्ली राजहरा नगर विकास में खर्च करने व दल्ली राजहरा नगर के विकास के सम्बंध में केन्द्रीय ईस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखे थे दिनांक 29/12/2020 को जिसके चलते केंद्रीय स्पात मंत्री ने भी सम्बंधित सेल BSP के विभागीय अधिकारी को पत्र जारी करने की जानकारी करने की जानकारी हेतु पत्र सांसद के नाम भिजवाए है। जिससे हमें उम्मीद है कि दल्ली राजहरा नगर में बहुत जल्द जिला खनिज न्यास व CSR की करोड़ो रूपये की राशि नगर विकास व अन्य सुविधा में खर्च करने हेतु नगर को प्राप्त होगा इस खबर से पूरे दल्ली राजहरा नगर में खुशी की लहर दौड़ चली है व दल्ली राजहरा नगर के आम आदमी पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ताओं सहित नगरवासी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता का बहुत बहुत धन्यवाद किये है कि दल्ली राजहरा नगर के हक की मांग को पहली बार किसी सांसद ने दिल्ली तक पहुचाये है।
इस प्रयास के चलते दल्ली राजहरा नगर व बालोद जिला सहित पूरे छतीसगढ़ प्रदेश में आम आदमी पार्टी मज़बूत होगा व आने वाला चुनाव में आम आदमी पार्टी से विधायक ,सांसद नगर पालिका, नगर पंचायत, के साथ साथ सारे जनप्रतिनिधि आम आदमी पार्टी से ही चुन कर आएंगे व छत्तीसग़ढ में आगामी मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी से ही बनेगा क्योकि जो पार्टी जन सेवा करता है उस राजनीतिक पार्टी को छत्तीसगढ़ की जनता भी आशीर्वाद देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *