रायपुर cg24 आजतक
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज शास्त्री बाजार और पंडरी कपड़ा मार्केट में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्मित आधुनिक महिला प्रसाधन सह शिशु देखभाल केन्द्र ‘‘पिंक केयर’’ का लोकार्पण किया।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा कि राजधानी रायपुर में नागरिकों को प्रतिदिन बाजार आना पड़ता है। महिलाओं की जरूरतों को देखते हुए रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा भीड़ भरे क्षेत्रों में महिलाओं को पृथक से प्रसाधन एवं शिशु देखभाल के लिए ‘पिंक केयर’ भवन निर्मित किया गया है, यह सराहनीय है। इसके लिए महापौर श्री एजाज ढेबर और नगर निगम आयुक्त श्री सौरव कुमार बधाई के पात्र हैं। रायपुर तेजी से विकास कर रहा है। नगर निगम द्वारा उसके अनुरूप सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, विधायक कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, पार्षद अनवर हुसैन तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904