
गुंडरदेही cg24 आजतक
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू देश के किसानों का राष्ट्रव्यापी चक्काजाम आंदोलन को समर्थन करते हुए जिला किसान सध,काग्रेस ,एटक के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे तक मानपुर चौक में चक्काजाम किया गया।मुक्तिमोर्चा के कार्यकर्ता, एटक , काग्रेस व जिला किसान सध के सदस्यों ने मानपुर मोहला चौक के सड़क के बीचों बीच बैठकर कर केंद्र सरकार के खिलाफ 3 नये कानून को रध्द करने की मांग की जा रही थी, चक्काजाम करने दुर्ग,भानुप्रतापपुर ,डोंडी और खड़गाव जाने वाली वाहनों की पहिया पूरी तरह से थम गया था।मानपुर मोहला चौक में सड़क के दोनों ओर लगभग 15 किमी की दूरी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।इस दौरान बड़ी सख्या में पुलिस बल की तैनाती किया गया था।
कितनी साजिश कर रही है मोदी सरकार
जिला किसान सध के सरक्षक व पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर ने कहा कि 3 नये कृषि कानून लाने में नरेंद्र मोदी,भाजपा,भगवा व आरएसएस की साजिश हैं। इसको सबको समझना है और दुनिया की जनता को एकत्रित करना है।नरेंद्र मोदी को गद्दी से हटाना हैं। उन्होंने कहा कि राज्य और देश की जनता अपने अपने तरीके से काम मे व्यस्त होने के बावजूद भी 3 नए कानून का विरोध करते हुए नरेंद्र मोदी के खिलाफ चक्काजाम करने पहुँचे हैं।देश के चारो कोने से नरेंद्र मोदी की गलत नीतियों के खिलाफ जनता सड़को में डटे हुए है। ठाकुर ने कहा कि ये 3 नये कृषि कानून सरकार वापस नही लेगी तब तक हम पीछे नही हटेंगे।केंद्र की सरकार के खिलाफ 12 से 3 बजे तक शांति पूर्वक चक्काजाम किया गया जिसमें दल्लीराजहरा, डोंडी, डोंडीलोहारा, अडमुडकसा पथराटोला, खमारटोला, सहित आस पास क्षेत्र के जनता मजदूर पहुँचकर चक्काजाम में शामिल होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किया हैं।इस दौरान काग्रेस नेता पीयूष सोनी,अशोक,कुमेश कोर्राम, विवेक मसीह,अनिल सुथार,आम आदमी पार्टी के सतोष देवांगन, अनिल यादव ,प्रकाश सहित बड़ी सख्या में लोग शामिल थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904