
Cg24 आजतक
32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह दिनाँक 18.01.2021 से 17.02.2021 के दौरान जिला बालोद से आज दिनाँक 15.02.2021 को झलमला चौक बालोद में यातायात प्रभारी निरीक्षक आर. एस. सिन्हा, मय स्टॉफ के साथ शासकीय हाई स्कूल झलमला के 15 छात्र-छात्राओं, झलमला स्कूल के प्रचार्य सुश्री सिबानी नन्दी, शिक्षक बी. एल साहू, श्रीमती मीना मानिकपुरी, श्रीमति गोमती भुआर्य के साथ यातायात जागरूकता के अंतर्गत चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाकर चलने वाले, दोपहिया वाहन में हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वाले को गुलाब फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। एवं स्कूली छात्र- छात्राओं के साथ यातायात नियम का पालन नही करने वाले चालको को समझाईस दिया गया।

आज दिनाँक 15.02.2021 को कारगिल चौक अर्जुन्दा में सीनियर स्काउट गाइड शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय चौरेल के छात्र-छात्राओं, शिक्षक बी. एल. सिन्हा, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अर्जुन्दा शिक्षक श्री आर . के . रावटे, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खुरसुनी शिक्षक श्री टी. आर . गेंदले, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मोहन्दीपाट शिक्षक चंद्रशेखर दिल्लीवार, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय डूंडेरा शिक्षक ढाल सिंह ठाकुर, वीर भगत सिंह रोवर रेंजर बालोद के साथ यातायात शाखा बालोद के अधिकारी/कर्मचारियों एवं थाना अर्जुन्दा स्टॉफ के साथ यातायात नियमो के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर समझाईस दिया गया , यातायात नियमों के पालन करने अपील किया जाकर पाम्पलेट वितरण किया गया

आज दिनाँक 15.02.2021 को थाना गुंडरदेही धमतरी चौक में भी शा.मध्यमिक विद्यालय गुंडरदेही के सीनियर स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओ, श्रीमति प्रेमलता चंद्राकर सहा. जि. सह. आयुक्त बालोद, चंद्रशेखर दिल्लीवार, विकासखंड सचिव स्काउट गाइड , अजय कुमार चन्दनबीरही, श्रीमति हेमलता साहू मोखा, विक्की साहू तमोरा, मकसूदन यादव गोरखापार, श्रीमती मधुमाला कौशल सिकोसा, श्रीमती लिली पुष्पा एक्का ईरागुड़ा, श्रीमति किरण ठाकुर, गुंडरदेही, के साथ थाना प्रभारी गुंडरदेही निरीक्षक रोहित मालेकर, उप. निरीक्षक गोपाल रात्रे, थाना गुंडरदेही, यातायात बालोद स्टॉफ के साथ मिलकर यातायात नियमो के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमो के पालन करने समझाईस दिया गया यातायात नियमों के पालन करने अपील किया जाकर पाम्पलेट वितरण किया गया। जागरूकता अभियान सतत जारी है।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904